Hanuman Chalisa

Web Viral: भोपाल के निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की खुली पोल, अभी से आ गई क्रैक?

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (15:35 IST)
हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर राज्य की भाजपासरकार पर हमला करते हुए एक तस्वीर पोस्ट किया और भोपाल के एक निर्माणाधीन ब्रिज के क्वालिटी पर सवाल खड़े किए थे। देखते ही देखते इसे 400 से ‍अधिक बार रिट्वीट किया गया।
 
एक निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर की तस्वीर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा-
 

यह है सुभाष नगर रेल्वे फाटक भोपाल पर बन रहे रेल्वे ओवर ब्रिज का एक पोल, जिसमें आ गई दरारे/क्रैक इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाती हैं, अभी तो पुल भी नहीं बना। एक भाजपा नेता के मार्ग दर्शन में निर्माण हो रहा है, फिर यह सब क्यों और कैसे? वाराणसी की दुर्घटना यहां भी ना हो जाये’।

क्या है इस वायरल तस्वीर की हकीकत..

जब हमने इस तस्वीर की हकीकत जानने के लिए गूगल इमेज सर्च की मदद ली, तो हमें इससे जुड़े कुछ और दावे देखने को मिले। पता चला कि सबसे पहले 2016 में इस तस्वीर को जीरकपुर फ्लाईओवर का बताया गया था, उसके बाद पिछले साल इसे हैदराबाद मेट्रो फ्लाईओवर का बताकर शेयर किया गया। हालांकि गलती का पता लगने के बाद दिग्विजय सिंह ने इस पोस्ट के लिए माफी मांग ली है।  

अब, सवाल यह है कि यह वायरल तस्वीर असल में कहां की है। 2016 में जब दावा किया जा रहा था कि यह तस्वीर दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के बीच पड़ते जीरकपुर फ्लाईओवर की है, उसी वक्त हकीकत सामने आ गई थी कि यह तस्वीर पाकिस्तान के रावलपिंडी के क्षतिग्रस्त मेट्रो पिलर की है। लेकिन फिर भी कुछ शरारती तत्व समय-समय पर इस तस्वीर को नई जगहों के नाम के साथ जोड़कर सोशल मीडिया में इस्तेमाल करते रहते हैं और लोग इसकी सत्यता जांचे बगैर ही शेयर करना शुरू देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

अगला लेख