Daily Horoscope
✕

क्या मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही कांग्रेसियों ने मनाई बीफ पार्टी..जानिए सच..

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (12:48 IST)
‘कांग्रेस मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही भारत में गौ हत्या हुईं केरल में, गौ मांस की पार्टी मनाई कांग्रेस कर्मियों ने, क्या मीडिया ने ये खबरें कवरेज में कभी लीं, नहीं !! क्योंकि MediaIsAntiHindu’ – इस मैसेज के साथ 5 तस्वीरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही केरल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर गौ हत्या की और बीफ पार्टी मनाई। लेकिन हिंदू-विरोधी मीडिया ने इन खबरों को प्रकाशित नहीं किया।

फेसबुक पेज ‘हिंदुत्व को बचाना है भगवा लाना है Mission 2024 Successfull’ ने 16 जुलाई को जैसे ही उपरोक्त मैसेज के साथ फेसबुक पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं, तो लोगों ने इसे धड़ाधड़ शेयर करना शुरू कर दिया। कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही पोस्ट अपने टाइमलाइन पर भी शेयर किया है।

अब जानते हैं.. क्या है सच..

जब हमने पहली तस्वीर को गूगल इमेज सर्च के जरिये ढूंढा, तो हमें पिछले साल मई की कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं। दरअसल, केंद्र सरकार ने 23 मई 2017 को एक अधिसूचना जारी करके मवेशी बाजार से पशुओं के वध के लिए उनकी खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया था।

केंद्र सरकार की इस अधिसूचना का केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, मेघालय और त्रिपुरा सरकारों ने विरोध किया था। केरल के कन्नूर में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बछड़ा काटा गया था और कई अन्य जगह बीफ पार्टी की गई थी। यह तस्वीर उस दौरान की है। दूसरी तस्वीर भी उसी घटना की है।

 
अब बात करते हैं तीसरी तस्वीर की, जिसपर ‘gritty images Hindustan times’ का वाटरमार्क्स साफ देखा जा सकता है। हमें gritty images पर यह तस्वीर भी मिल गई। लेकिन यह तस्वीर भी अभी की नहीं, बल्कि अक्तूबर 2015 की है, जब कवि सुबोध सरकार और पश्चिम बंगाल के पूर्व मेयर बिकास रंजन भट्टाचार्य ने बीफ बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बीफ खाया था। ऐसे ही तीसरी और चौथी तस्वीर को भी सिर्फ इस गलत संदेश को फैलाने के लिए पोस्ट किया गया है।

हमारी पड़ताल में कांग्रेस के मुस्लिम पार्टी घोषित होते ही कांग्रेसियों द्वारा गौहत्या कर बीफ पार्टी करने की यह तस्वीरें झूठी साबित हुईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

अगला लेख