पुतिन की नाटो को चेतावनी, भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (12:33 IST)
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन और जॉर्जिया के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर नाटो को चेतावनी दी है।
 
पुतिन ने गुरुवार को कहा कि उत्‍तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की यह नीति गैर जिम्मेदाराना है और इसके लिए उसे गंभीर अनिश्चित परिणाम भुगतने होंगे।
 
रूसी राष्ट्रपति ने मॉस्को में विश्वभर से एकत्र हुए रूसी राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोप में आपसी विश्वास को दोबारा बहाल करने की जरूरत है। पुतिन ने रूसी सीमा के नजदीक सैन्य ठिकाने स्थापित करने की नाटो की कोशिश का कड़ा विरोध किया है।
 
पुतिन ने कहा कि नाटो के ऐसे आक्रामक कदम रूस के लिए गंभीर खतरा हैं जिसका हम उचित जवाब देंगे। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और जॉर्जिया दोनों ही देशों की सीमा रूस से सटी हुई है। रूस चाहता है कि दोनों देश नाटो में शामिल न हों। रूस का मानना है कि नाटो एक बंधक बनाने वाला सैन्य संगठन है। नाटो सदस्य देशों के नेता यूक्रेन और जॉर्जिया को इस संगठन में शामिल करना चाहते हैं।
 
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सोमवार को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुयी शिखर वार्ता के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाटो सदस्य देशों से रक्षा बजट बढ़ाने की अपील की है।
 
गौरतलब है कि रूस की सेना ने 2008 में दो जॉर्जियाई क्षेत्रों में प्रवेश करने के बाद 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद पूर्वी यूक्रेन में रूसी समर्थक अलगाववादी विद्रोह शुरू हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Odisha की youtuber पर जासूसी का आरोप, ज्योति मल्होत्रा के साथ गई थी पाकिस्तान

UP : जौनपुर में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक सिपाही शहीद, एक तस्कर ढेर, 2 घायल, 3 फरार

3 बार पाकिस्तान जा चुकी है ज्योति मल्होत्रा, इन 4 कारणों से पुलिस को यूट्यूबर पर शक

Uttarakhand : चमोली स्थित रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, देश-विदेश के श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल

अगला लेख