Govardhan puja
✕

बकरीद के दौरान Video हुआ वायरल, बकरे ने लड़के से लिया बदला

Webdunia
बुधवार, 22 अगस्त 2018 (12:50 IST)
आज देशभर में बकरीद यानी ईद-उल-जुहा का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बकरीद को बड़ी ईद भी कहा जाता है। हज की समाप्ति पर इसे मनाया जाता है। यह कुर्बानी का त्योहार भी है। इस दिन सभी मुस्लिम समाज के लोग अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देते हैं। इस त्यौहारी मौसम में ‘बकरा ईद नजदीक होने की वजह से बकरों में काफी गुस्सा’ कैप्शन से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरा लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर सींग मारता दिखाई दे रहा है।



बकरीद पर क्यों दी जाती है कुर्बानी..

मान्यताओं के अनुसार बकरीद के दिन ही हजरत इब्राहिम ने अपने पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी अल्लाह की राह में दी थी। हालाँकि, कुर्बानी के समय उनके पुत्र के स्थान पर अल्लाह ने अपनी शक्ति से एक तुम्बा को रख दिया था। इस घटना के बाद पैगंबर मोहम्मद ने कुर्बानी का यह क्रम जारी रखा और इसे ही बकरीद पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।

इस्लाम में कुर्बानी का बहुत अधिक महत्व है। कहा गया है कि अपनी सबसे प्यारी चीज रब की राह में खर्च करो। रब की राह में खर्च करने का अर्थ नेकी और भलाई के कामों में।
 
कुर्बानी के सामान के तीन हिस्से किए जाते हैं। एक हिस्सा खुद के लिए रखा जाता है, बाकी दो हिस्से समाज में जरूरतमंदों में बाँटने के लिए होते हैं, जिसे तुरंत बाँट दिया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख