Publish Date: Mon, 20 Aug 2018 (19:26 IST)
Updated Date: Mon, 20 Aug 2018 (21:57 IST)
नई दिल्ली। ईद उल अजहा (बकरीद) की छुट्टी 23 के बजाय 22 अगस्त को ही होगी। पहले बकरीद का अवकाश 23 अगस्त को घोषित किया गया था लेकिन सरकार ने अब इसे 22 अगस्त कर दिया है।
सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार देश के विभिन्न इलाकों में चांद दिखने के कारण केंद्र सरकार ने अपने सभी केंद्रीय कार्यालयों में बकरीद का अवकाश 22 अगस्त को करने की घोषणा की है।
विज्ञप्ति के अनुसार जामा मस्जिद के शाही इमाम ने देश के विभिन्न इलाकों में चांद नजर आने की खबर दी है जिसके आधार पर सरकार ने यह निर्णय लिया है। (वार्ता)