suvichar
✕

Web Viral: सेना ने पत्थरबाजों को फिर बनाया मानव ढाल, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (12:27 IST)
जम्मू-कश्मीर में रमजान के मौके पर लागू किए गए संघर्षविराम के खत्म होते ही सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन पत्थरबाजों का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच सेना के जवानों द्वारा खुद को बचाने के लिए पत्थरबाजों को मानव ढाल बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुलवामा जिले का है, जहां सेना ने कुछ दिन पहले संबूरा गांव में एक सर्च ऑपरेशन चलाया था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सेना के जवानों ने कुछ पत्थरबाजों को अपनी गाड़ी के सामने बैठाया हुआ है, जिसकी वजह से सामने खड़े हुए पत्थरबाज उनपर हमला नहीं कर पा रहे हैं।
 
इस वीडियो के समाने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और इसकी रिपोर्ट के बाद ही विडियो के संबंध में आधिकारिक बयान दिया जा सकेगा।

आपको बता दें कि पिछले साल भी कश्मीर के बडगाम जिले में सेना के एक मेजर द्वारा पत्थरबाज को मानव ढाल बनाने का एक मामला सामने आया था। उस दौरान मेजर लीतुल गोगोई की इस कार्रवाई के बाद कई लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की थी, लेकिन आर्मी ने उनका समर्थन किया और मेडल से नवाजा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख