Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वास्तु : आपकी छत से तुरंत निकालिए ये 10 तरह के कचरे

Advertiesment
Roof Vastu
घर की छत टूटी फूटी है या जिसमें से बारिश के दिनों में पानी रिसता है तो यह भी भयंकर वास्तुदोष है। इसके साथ ही तिरछी, उजालदान वाली और उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर ढलान वाली छत नहीं होना चाहिए इसे जल्द से जल्द ठीक करा लें। घर की छत पर किसी भी प्रकार की गंदगी न करें। इसके साथ ही घर की छत पर 10 तरह के फालतू के सामना नहीं रखान चाहिए।
 
 
नुकसान : जिन लोगों के घरों की छत पर अनुपयोगी सामान रखा होता है, वहां नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय रहती हैं। उस घर में रहने वाले लोगों के विचार नकारात्मक होते हैं। परिवार में भी मनमुटाव की स्थितियां निर्मित होती हैं। धन की हानि होती है और सेहत भी बिगड़ जाती है।
 
1. बांस : घर की छत पर बांस नहीं रखना चाहिए।
 
2. झाड़ू : घर की छत पर झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए।
 
3. रस्सी : घर की छत पर किसी भी प्रकार की रस्सी या उसके बंच नहीं रखना चाहिए। कपड़े सुखाने की रस्सी बांध सकते हैं।
 
4. कबाड़ : घर की छत पर किसी भी प्रकार का कबाड़ या अटाला न रखें।
 
5. पत्ते : घर के आसपास वृक्ष हैं तो उस पर पत्ते एकत्रित हो जाते हैं। उन्हें साफ कर देना चाहिए।
 
6. जंग लगा सामान : जंग लगा हुआ सामान न रखें, अर्थात लोहे का कोई सामान न रखें।
 
7. लकड़ी का सामान : छत पर किसी भी प्रकार से लकड़ी का सामान न करें।
 
8. उत्तर दिशा में भारी सामन : घर की छत पर उत्तर दिशा में किसी भी प्रकार का भारी सामान न रखें।
 
9. मटके, टूटे गमले : घर की छत पर खाली मटके, टूटे-फूटे गमले न रखें।
 
10. रद्दी का सामन : घर की छत पर अखबार या कॉपी किताब की रद्दी न रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुंदरकांड से जुड़ी 5 अहम बातें जो कोई नहीं जानता !