Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वास्तु : सिरहाने ये शुभ चीजें रखने से चमक उठता है सौभाग्य, मिलता है आरोग्य

Advertiesment
Keep these 5 things at your head
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार कुछ वस्तुओं के सिरहाने रखे होने से नुकसान होता है और कुछ वस्तुओं को सिरहाने रखने से सौभाग्य और आरोग्य प्राप्त होता है। आओ जानते हैं कि कौनसी शुभ चीजें रखने से चमक जाती है किस्मत और प्राप्त होती है सेहत।
 
 
1. पानी का लोटा : आप अपने सिरहाने तांबे के लोटा में पानी भरकर रखें और सुबह उसे किसी पेड़ पौधे में डाल दें। ऐसा करने से सेहत में लाभ मिलता है।
 
2. चाकू : ऐसा कहा जाता है कि यदि आप या बच्चे सोते समय सपपने में चौंक कर उठ जाते हैं या डरावने सपने आते हैं तो उनके तकिये के नीचे चाकू, कैंची या लोहे की कोई वस्तु जरूर रखें।
 
3. लहसुन : लहसुन को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यदि आप लहसुन की कुछ कलियां अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं तो आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
 
4. सौंफ : तकिये के नीचे सौंफ रखकर सोने से राहुदोष समाप्त हो जाता है। इससे बुरे सपनों में भी राहत मिलती है और मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है।
 
5. हरि इलायची : सौंफ के अलावा तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi