Hanuman Chalisa

Vastu Tips: परिवार को बर्बाद कर देंगे घर के आसपास लगे ये 5 पेड़, तुरंत हटा दें

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (17:48 IST)
Negative tree plant: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पेड़ या पौधे होते हैं जो आपकी जिंदगी को संवार सकते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो पूरे परिवार को बर्बाद करने की क्षमता रखते हैं। यानी पेड़ पौधे भी शुभ या अशुभ होते हैं। ऐसे कई वृक्ष होते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा छोड़ते हैं। कोई सा भी पेड़ हो वह घर के एकदम सामने नहीं होना चाहिए। आओ जानते हैं पांच नकारात्मक पेड़।
 
1. कांटेदार पौधे- घर में कभी भी कांटेदार पौधे न लगाएं, जैसे कैक्टस, गुलाब, कंटकारी, बैर, पाकड़, गूलर, बबूल आदि। कांटेदार पेड़ घर में दुश्मनी पैदा करते हैं। इनमें जति और गुलाब अपवाद हैं। बोन्साई पौधे, सूखे, टूटे या मुरझाए, नकली पौधे भी नहीं होना चाहिए। 
 
2. दूध और गोंद वाले पौधे- ऐसे पौधे लगाने से भी बचें जिनमें से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता हो, जैसे आंकड़े का पौधा आदि। जिन पेड़ों से गोंद निकलता हो अर्थात चीड़ आदि घर के परिसर में नहीं लगाने चाहिए। यह धनहानि की आशंका को बढ़ाता है। आवासीय परिसर में दूध वाले वृक्ष लगाने से धनहानि होती है।
 
3. इमली- इमली का पेड़ घर के आसपास नहीं होना चाहिए। यह कई तरह के रोग उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा पाकड़, गूलर, आम, बहेड़ा भी घर के समीप निंदित कहे गए हैं। जामुन और अमरूद को छोड़कर फलदार वृक्ष भवन की सीमा में नहीं होने चाहिए। इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब होता है।
4. फलदार पौधे- कुछ ऐसे फलदार पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से मना किया गया है। हालांकि ऐसे पौधे कम ही होते हैं। पेड़ या वृक्ष जरूर होते हैं। इससे संतान को कष्ट होना है।
 
5. कदम्ब का पेड़ : कदम्ब, केला और नींबू जिसके घर में उत्पन्न होता है, उस घर का मालिक कभी विकास नहीं करता। अत: इसकी दिशा का ज्ञान होना जरूरी है।
 
- पूर्व में लगे फलदार वृक्ष से संतति की हानि, पश्चिम में लगे कांटेदार वृक्ष से शत्रु का भय, दक्षिण में दूधवाले वृक्ष लगे होने से धन नाश होता है। ये वृक्ष पीड़ा, कलह, नेत्ररोग तथा शोक प्रदान करते हैं। हालांकि ये वृक्ष घर की किसी भी दिशा में नहीं हों, तो ही अच्‍छा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

अचानक बदलने वाली है इन 5 राशियों की तकदीर, ग्रहों का बड़ा संकेत

नास्त्रेदमस को टक्कर देते भारत के 7 भविष्यवक्ता, जानें चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

लिंगायत समाज के संस्थापक बसवेश्वर महाराज के बारे में 6 रोचक बातें

मांगलिक दोष और वैवाहिक जीवन: क्या वाकई यह डरावना है या सिर्फ एक भ्रांति?

करियर का चुनाव और कुंडली का दसवां भाव: ग्रहों के अनुसार चुनें सही कार्यक्षेत्र

सभी देखें

नवीनतम

मेष राशि में बुध का गोचर, 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और व्यापार में लाभ

अगर आपके नाम में A, M, R या S है तो ये 5 राज जरूर जान लें

किस राशि के लोग सबसे ज्यादा खर्चीले होते हैं, जानिए बचत के उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अप्रैल, 2026)

24 April Birthday: आपको 24 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख