घर के अंदर किस दिशा में क्या होना चाहिए, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
सुकून के घर के लिए सबसे पहले दिशा का चयन करना चाहिए। हमारे अनुसार सबसे उत्तम दिशा- पूर्व, ईशान और उत्तर है। वायव्य और पश्‍चिम सम है। आग्नेय, दक्षिण और नैऋत्य दिशा सबसे खराब होती है। आओ जानते हैं कि घर के भीतर किस दिशा में क्या होना चाहिए।
 
उत्तर : इस दिशा में खिड़की, दरवाजे, घर की बालकनी होना चाहिए। यहां बाहर पानी के टैंक या जल का स्थान भी बना सकते हैं।


दक्षिण : इस दिशा में घर का भारी सामान रखें। यह दिशा जितनी हो सकते ढंकी रहना चाहिए इस दिशा में दीवार है तो बहुत अच्‍छा है।
 
पूर्व : यदि घर का द्वार इस दिशा में है तो सामान्य रूप से ठीक है, खिड़की रख सकते हैं। रसोईघर हो सकता है।
 
पश्चिम : रसोईघर या टॉयलेट इस दिशा में होना चाहिए। रसोईघर और टॉयलेट पास-पास न हो।
 
ईशान : इस दिशा में बोरिंग, पंडेरी, स्वीमिंग पूल, पूजास्थल या घर का मुख्य द्वार होना चाहिए। जहां तक भीतर की बात है तो यहां पर पीने के पानी के स्थान होना चाहिए या जल से भरा एक कलश रख सकते हैं।
 
वायव्य : इस दिशा में आपका बेडरूम, गैरेज, गौशाला आदि होना चाहिए।
 
 
आग्नेय : इस दिशा में गैस, बॉयलर, ट्रांसफॉर्मर आदि होना चाहिए। यहां रसोईघर भी बना सकते हैं अर्थात यहां पर किचन का प्लेटफार्म भी हो सकता है।
 
नैऋत्य : इस दिशा में घर के मुखिया का कमरा यहां बना सकते हैं। कैश काउंटर, मशीनें आदि आप इस दिशा में रख सकते हैं। टॉयलेट भी मनाई जा सकती है। 
 
उपरोक्त कार्य किसी वास्तुशास्त्री से पूछकर करें क्योंकि हम नहीं जानते हैं कि आपका घर किस दिशा का है। प्रत्येक दिशान के अनुसार घर का भीतर का वास्तु परिवर्तित हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

भगवान परशुराम और श्री राम एक ही काल में साथ-साथ थे तो दोनों विष्णु के अवतार कैसे हो सकते हैं?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 24 अप्रैल का राशिफल, व्यापार, नौकरी, रोमांस, करियर और सेहत की जानकारी

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने वाला है, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

अगला लेख
More