रातरानी घर के आंगन में है तो मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें 4 उपयोग

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (15:44 IST)
रातरानी के फूल को चांदनी के फूल भी कहते हैं। रातरानी के फूल मदमस्त खुशबू बिखेरते हैं। इसकी खुशबू बहुत दूर तक जाती है। इसके छोटे-छोटे फूल गुच्छे में आते हैं तथा रात में खिलते हैं और सवेरे सिकुड़ जाते हैं। जिसकी भी नाक में इसकी सुगंध जाती है, वह वहीं ठहर जाता है। यदि आपने इसे अने घर आंगन में लगा लिए तो होंगे 5 फायदे और जानें इसके 3 उपयोग।
 
1. रातरानी के फूल अपनी खुशबू बिखेरकर बहुत ही शांतिमय और खुशबूदार वातावरण निर्मित कर देते हैं। 
 
2. रातरानी के आंगन या घर में लगे रहते हैं सभी तरह के वास्तुदोष दूर होता है।
 
3. रातरानी की सुगंध सूंघते रहने से हर तरह का मानसिक तनाव हट जाता है। 
 
4. रातरानी की सुगंध सूंघते रहने से जीवन के सारे संताप मिट जाते हैं। 
 
5. स्नायु रोग में रातरानी का पौधा और उसका फूल बहुत ही फायदेमंद रहता है। 
 
6. रातरानी की सुगंध से सभी तरह की चिंता, भय, घबराहट, एंजायटी, थकान आदि में लाभ मिलता है।
 
7.  रातरानी की सुगंध से मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है जिसके चलते आपकी सोच सकारात्मक होने लगती है। 
रातरानी के फूलों के 3 उपयोग-
 
1. रातरानी के फूलों से महिलाएं गजरा बनाती हैं, जो बालों में लगाया जाता है। इसे लगाने से महिलाओं का मन हमेशा प्रफुल्लित और प्रसन्नचित रहता है।
 
2. रातरानी के फूलों का इत्र भी बनता है। 
 
3. मानसिक तनाव को दूर करने और अच्छी सेहत के लिए अपने बैडरूम में और नहाने के दौरान रातरानी की सुगंध का उपयोग करना चाहिए। 
 
4. रातरा‍नी के इत्र में स्नान करने या इसकी सुगंध सुगने से भी मस्तिष्क का दर्द चला जाता है। सुबह रातरानी के सुगंधित जल से स्नान कर लें। दिनभर बदन में ताजगी का एहसास रहेगा व पसीने की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

04 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

बगलामुखी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानें, महत्व, विधि, पूजा के लाभ और मंत्र

गंगा सप्तमी के दिन क्या करते हैं जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More