गजलक्ष्मी व्रत पर कैसे करें हाथी का पूजन, जानिए सरल विधि और 8 महालक्ष्मी मंत्र

Webdunia
श्राद्ध पक्ष में आने वाली अष्टमी को लक्ष्मी जी का वरदान प्राप्त है। जानिए पूजा विधि 
 
श्राद्ध पक्ष में आने वाली अष्टमी को लक्ष्मी जी का वरदान प्राप्त है। 
 
इस दिन सोना खरीदने का महत्व है। 
 
मान्यता है कि इस दिन खरीदा सोना आठ गुना बढ़ता है। 
 
शादी की खरीदारी के लिए भी यह दिन उपयुक्त माना गया है। 
 
इस दिन हाथी पर सवार मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस व्रत को दिवाली से ज्यादा मान्यता दी जाती है।
ALSO READ: गजलक्ष्मी व्रत कथा : जब मां कुंती के लिए अर्जुन ने ऐरावत को बुलाया धरती पर
 
जानिए पूजन की सरल विधि : Mahalaxmi Puja Vidhi
शाम के समय स्नान कर घर के देवालय में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। 
 
उस पर केसर मिले चन्दन से अष्टदल बनाकर उस पर चावल रख जल कलश रखें।
 
- कलश के पास हल्दी से कमल बनाकर उस पर माता लक्ष्मी की मूर्ति प्रतिष्ठित करें। 
 
मिट्टी का हाथी बाजार से लाकर या घर में बना कर उसे स्वर्णाभूषणों से सजाएं। 
 
नया खरीदा सोना हाथी पर रखने से पूजा का विशेष लाभ मिलता है। 
 
श्रद्धानुसार चांदी या सोने का हाथी भी ला सकते हैं।
 
चांदी के हाथी का कई गुना अधिक महत्व है। स्वर्ण हाथी से भी अधिक... अत: संभव हो तो चांदी का हाथी अवश्य खरीदें।
 
- माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने श्रीयंत्र भी रखें। कमल के फूल से पूजन करें।
 
- इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्के, मिठाई, फल भी रखें।
 
- इसके बाद माता लक्ष्मी के आठ रूपों की इन मंत्रों के साथ कुंकुम, अक्षत और फूल चढ़ाते हुए पूजा करें।

महालक्ष्मी के 8 महाशुभ मंत्र-Mahalaxmi Mantra
 
महालक्ष्मी व्रत पर देवी लक्ष्मी के 8 मंत्र बोलना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी देती हैं ऐश्वर्य, वैभव और सौभाग्य का वरदान... 
 
- ॐ आद्यलक्ष्म्यै नम:
- ॐ विद्यालक्ष्म्यै नम:
- ॐ सौभाग्यलक्ष्म्यै नम:
- ॐ अमृतलक्ष्म्यै नम:
- ॐ कामलक्ष्म्यै नम:
- ॐ सत्यलक्ष्म्यै नम:
- ॐ भोगलक्ष्म्यै नम:
- ॐ योगलक्ष्म्यै नम:
 
- इसके बाद धूप और घी के दीप से पूजा कर नैवेद्य या भोग लगाएं।
 
- महालक्ष्मी जी की आरती करें।
ALSO READ: गजलक्ष्मी व्रत 2022: शुभ मुहूर्त, महत्व, कथा और पूजा की सबसे सही विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kanya sankranti 2024: कन्या संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

Surya in kanya : 16 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में जाने से 4 राशियों के बुरे दिन होंगे शुरू

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या के दिन विदा होते हैं पितर, जानें डेट व तर्पण के लिए कुतुप मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

Weekly Calendar: सितंबर 2024 के साप्ताहिक पंचांग मुहूर्त हिन्दी में (जानें 16 से 22 तक)

Aaj Ka Rashifal: 15 सितंबर का राशिफल, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

15 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

15 सितंबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More