Daily Horoscope
✕

वसंत पंचमी को क्यों कहते हैं 'प्रेम दिवस', जानिए 2 रहस्य

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 29 जनवरी 2020 (17:12 IST)
वसंत पंचमी को वेलेंटाइन डे की तरह की प्रेम दिवस या प्रेम के इजहार का दिवस माना जाता है, लेकिन इस दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए इसका ज्यादा महत्व है बजाए प्रेम दिवस के। लेकिन आप जानिए ऐसे 2 कारण जिसके चलते इसे प्रेम दिवस कहा जाता है।
 
 
1.वसंत की बहार ऋतु परिवर्तन : इस दिन से प्रकृति का कण-कण वसंत ऋतु के आगमन में आनंद और उल्लास से गा उठता है। मौसम भी अंगड़ाई लेता हुआ अपनी चाल बदलकर मद-मस्त हो जाता है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के दिल भी धड़कने लगते हैं। इस दिन से जो-जो पुराना है सब झड़ जाता है। प्रकृति फिर से नया श्रृंगार करती है। टेसू के दिलों में फिर से अंगारे दहक उठते हैं। सरसों के फूल फिर से झूमकर किसान का गीत गाने लगते हैं। कोयल की कुहू-कुहू की आवाज भंवरों के प्राणों को उद्वेलित करने लगती है। गूंज उठता मादकता से युक्त वातावरण विशेष स्फूर्ति से और प्रकृति लेती हैं फिर से अंगड़ाइयां। इसी कारण यह प्रेम के इजहार का दिवस माना जाता है।
 
 
2. कामदेव का दिवस : वसंत पंचमी को मदनोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। कामदेव का ही दूसरा नाम है मदन। इस अवसर पर ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रास उत्सव को मुख्य रूप से मनाया जाता है। औषध ग्रंथ चरक संहिता में उल्लेखित है कि इस दिन कामिनी और कानन में अपने आप यौवन फूट पड़ता है। ऐसे में कहना होगा कि यह प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए इजहारे इश्क दिवस भी होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

छठ पूजा में बांस के सूप में कौनसी चीजें रखना माना जाता है शुभ?

छठ पूजा 2026: 4 दिवसीय महापर्व का पूरा कैलेंडर, संध्या और उषा अर्घ्य का समय और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

छठ व्रत में जमीन पर क्यों सोते हैं व्रती? जानिए इसके पीछे की परंपरा

आखिर छठी मैया कौन हैं और क्यों की जाती है उनकी पूजा?

ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है मंगल-शनि का यह योग, 12 राशियों में से इन लोगों पर मंडरा रहा है संकट

12 नवंबर से बदलेगा इन 6 राशियों का भाग्य, मंगल-गुरु-केतु की महायुति से होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

छठ पूजा में सूर्यदेव को ही क्यों दिया जाता है अर्घ्य? जानिए इसका धार्मिक महत्व

अगला लेख