Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Vasant Panchami 2020 Muhurat : वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
Vasant Panchami 2020
वसंत पंचमी का शुभ और मंगलकारी पर्व इस बार दो दिन है। 29 और 30 जनवरी को सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की जाएगी। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि में इस वर्ष 3 ग्रहों का स्वराशि योग निर्मित हो रहा है। मंगल वृश्चिक राशि पर, गुरु धन में और शनि मकर में रहेंगे।
 
वसंत पंचमी 2020 पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग बनेगा। परिणय सूत्र में बंधने के लिए यह दिन श्रेष्ठ है। 
 
वसंत पंचमी बुधवार सुबह 10.45 बजे से शुरू होगी अगले दिन 30 जनवरी गुरुवार दोपहर 1.20 बजे तक रहेगी। 
 
बुधवार को वसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त है : 10.45 से 12.35 तक 
गुरुवार को वसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त है : 6.00 से 7.30, 12.20 से 1.20 बजे तक
 
30 जनवरी को वसंत पंचमी मनाना शास्त्रोक्त रहेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

vasant panchami upay : वसंत पंचमी के 12 उपाय, अपनी राशि अनुसार आजमाएं




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi