Daily Horoscope
✕

कई रंग-बिरंगे गुलाबों से सजा है बाजार, जानिए अपने प्रेमी को किस रंग का दें गुलाब

Webdunia
आज रोज डे है। अपने प्रेमी को प्रेमभरी भावनाओं में लिपटे गुलाबों के साथ आप अपने दिल के राज का इजहार कर सकते हैं। बाजार में आपकी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कई रंगों के गुलाब मौजूद हैं। आइए जानें...
 
* सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है।
 
* अगर आप अपने किसी प्रियजन को सॉरी कहना चाहते हैं तब सफेद गुलाब सिर्फ आप ही के लिए हैं। तब इस रोज डे पर सफेद गुलाब देकर मना लें अपने प्रिय को।
 
* पीला गुलाब दोस्ती व खुशी का इजहार करता है, आप अपने उन दोस्तों को जो आपके बेहद करीब हैं और आप जिन्हें कभी नहीं खोना चाहते तब आज के दिन उन्हें पीला गुलाब दें और उन्हें यह अहसास कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
 
* गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है, अगर आज आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं तब गुलाबी गुलाब साथ ले जाना न भूलें।
 
* नारंगी गुलाब अपने मन के मोह व उत्साह को दर्शाता है।
 
* ...और लाल गुलाब... लाल गुलाब के बारे में तो बेशक आप सभी जानते ही होंगे। लाल गुलाब प्रतीक है सच्चे प्यार का, प्रेम का, अगर आप किसी को सच्चे दिल से प्यार करते हैं और उन्हें इस बात का अहसास कराना चाहते हैं तब इस दिन उन्हें लाल गुलाब देना न भूलें।
 
* काले रंग का गुलाब भी आपकी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए है। यह काला गुलाब दुश्मनी को दर्शाता है, लेकिन काले गुलाब की ओर ध्यान न ही दें तो बेहतर है भला प्यार के इस त्योहार पर दुश्मनी का क्या काम। हो सके तो इस दिन दुश्मनी भुलाकर नई दोस्ती की शुरुआत करें।
 
रोज डे पर आप अपने रिश्तों की सीमा तय करते समय ध्यान रखकर ही गुलाब दें। ताकि आपका प्यार हमेशा खिला-खिला रहे लाल गुलाब की तरह जो प्यार और लगाव का प्रतीक है और हमें हमेशा प्यार में डूबे रहने की ओर प्रेरित करता है। लाल गुलाब की तुलना हर खूबसूरत वस्तु से की जाती है। इसलिए रोज डे पर किसी एक से अपनी खूबसूरत दोस्ती का आगाज जरूर करें।



ALSO READ: हैप्पी रोज डे : आज वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन का पहला दिन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख