Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

Advertiesment
pushkar singh dhami chhath puja
लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के पावन पर्व छठ महापर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। सीएम धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा संपन्न की।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
 
इस पावन अवसर पर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। साथ ही, बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी