Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

Advertiesment
pushkar singh dhami
जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में उत्तराखंड एक नई पहल करने जा रहा है। अब लोग पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए जनगणना निदेशालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

16 नवंबर से डिजिटल स्व-गणना शुरू होगी
बता दें कि इसकी शुरुआत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्व-गणना कराकर कराने की तैयारी है। जनगणना निदेशालय ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी
स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। इस बार डिजिटल के साथ जातिगत जनगणना भी होगी, जिसके लिए करीब 40 सवाल तैयार किए गए हैं। जनगणना 2027 की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। ऑफिशियल वेबसाइट se.census.gov.in पर मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर स्व-गणना कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने पर उन्हें एक विशेष आईडी मिलेगी। इसके बाद, एक से प्रगणक घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे। स्व-गणना करने वाले लोग अपनी यूनिक आईडी प्रगणक को देंगे, जो जानकारी की पुष्टि कर उसे अपलोड करेंगे।

संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगी पुलिस
संवेदनशील क्षेत्रों में विवाद की संभावना को देखते हुए पुलिस तैनाती के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड में मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणकों के साथ विवाद हुए थे। जनगणना कार्य निदेशालय के अनुरोध पर डीजीपी ने सभी कप्तानों को यह निर्देश दिए हैं। आबादी गणना पूरी होने के बाद पांच से नौ जनवरी 2027 तक संशोधन फेज चलेगा। इस दौरान जन्मे और मृत्यु के आंकड़ों को जोड़ने तथा त्रुटियों को दूर करने का काम होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक