UP के जालौन में छप्पर गिरने से महिला और उसके 2 मासूम बच्चों की मौत

Webdunia
शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (14:28 IST)
Jalaun (UP): जालौन जिले के उरई कोतवाली (Orai Kotwali) क्षेत्र में घास-फूस का छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला और उसके मासूम बेटे-बेटी की मौत हो गई। पुलिस (Police) ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
पुलिस को इस घटना की सूचना दिए बिना तीनों मृतकों को दफनाया गया जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। सूत्रों ने बताया कि कोतवाली उरई क्षेत्र के मोहल्ला लहरिया पुरा में साबिया (25) अपने मायके आई हुई थी तथा शुक्रवार की रात में वह अपने पिता साबिर के छप्पर के घर में अपने 3 वर्ष के बेटे शाहरुख एवं 6 माह की बेटी एवं अपनी मां नूरजहां (50) के साथ सो रही थी।
 
सूत्रों ने बताया कि तेज हवा के कारण शनिवार तड़के करीब 4.30 बजे छप्पर गिर गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और छप्पर में दबे सभी को बचाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान साबिया, उसका 3 वर्षीय बेटा शाहरुख तथा 6 माह की बेटी की मृत्यु हो गई। उसकी मां नूरजहां का जिला अस्पताल उरई में उपचार चल रहा है।
 
उरई के क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरजाशंकर त्रिपाठी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को सूचित किए बिना ही मृतकों को दफना दिया गया है। सीओ ने कहा कि घटना की सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी और पूरी घटना की जांच भी की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर के 10 बड़े नरंसहार, आतंकी हमलों में कई लोगों की हुई थी मौत

पहलगाम हमले पर अखिलेश बोले, आपदा में अवसर ढूंढ रही भाजपा

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने किया ताजमहल का दीदार, कहा- यह अद्भुत है

पहलगाम हमले में बची जलगांव की महिला, जानिए पति से क्या कहा?

पहलगाम हमले में सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, सेना प्रमुख असीम मुनीर पर भी संदेह

अगला लेख
More