suvichar
✕

यूपी फिर शर्मसार, बुजुर्ग को पेशाब पिलाने की कोशिश, इंकार पर पिटाई...

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (12:44 IST)
लखनऊ। हाथरस और बलराम दुष्कर्म मामले शर्मसार हुए उत्तर प्रदेश में एक और शर्मनाक घटना घटी है। दरअसल, कुछ लोगों ने ललितपुर जिले में एक बुजुर्ग को इसलिए पीटा क्योंकि उसने पेशाब पीने से इंकार कर दिया था।
 
ललितपुर जिले के रोडा गांव निवासी बुजुर्ग अमर के मुताबिक सोनू यादव नामक एक व्यक्ति ने उस पर पेशाब पीने के लिए दबाव बनाया था। जब वृद्ध ने यह घिनौनी बात मानने से इंकार किया तो उसे डंडे से पीटा गया।
 
65 वर्षीय दलित बुजुर्ग ने बताया कि कुछ दिन पहले सोनू ने उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस घटना की शिकायत पुलिस में की गई थी। सोनू बुजुर्ग पर ममले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहा था।
 
ललितपुर के एसपी मिर्जा मंजर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सिलसिले में मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब 'तीसरी आंख', 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

अगला लेख