Hanuman Chalisa

लखीमपुर कांड में थार सवार चश्मदीद सुमित जायसवाल गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (19:42 IST)
लखनऊ। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में सोमवार को पुलिस ने थार सवार चश्मदीद सुमित जायसवाल उर्फ मोदी एवं कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सुमित ने कहा था कि जिस समय दुर्घटना हुई थी वह थार में सवार था। 
 
जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने सुमित के साथ ही उसके साथी नंदन सिंह, शिशुपाल और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि सुमित से पूछताछ में इस मामले को लेकर नए खुलासे हो सकते हैं।
 
माना जा रहा है कि जीप में सवार ड्राइवर व अन्य की मौत के बाद ये माना जा रहा है कि सुमित जायसवाल ही अकेला चश्मदीद है, जो उस समय जीप में मौजूद था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद से सुमित फरार था।
 
गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और जीप के पीछे चल रही अन्य एक गाड़ी में सवार अंकित दास और उसके गनर को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख