Hanuman Chalisa

कानपुर देहात में तेज बारिश के चलते गिरी स्कूल की बाउंड्री, 2 किशोरियों की मौत

अवनीश कुमार
रविवार, 14 अगस्त 2022 (13:42 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के अकबरपुर थाना के अंतर्गत तेज बारिश के चलते सड़क पर एक विद्यालय की बाउंड्री गिर जाने से मलबे में दबकर 2 किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल किशोरी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अकबरपुर भी पहुंच गए हैं।
 
भरभरा कर गिरी बाउंड्री -  कानपुर देहात में सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते अकबरपुर कस्बे में बने देव समाज स्कूल की बाउंड्री अचानक सड़क पर गिर पड़ी। इस दौरान सड़क से गुजर रही हैं 3 किशोरियां बाउंड्री की चपेट में आकर मलबे के नीचे दब गए।

जब तक पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन कर मलबे में दबी किशोरी को बाहर निकालते तब तक दो किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक किशोरी गंभीर रूप से घायल थी, जिसे तत्काल मलबे से निकालकर आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
क्या बोले जिला अधिकारी - जिलाधिकारी नेहा जैन ने बताया कि कानपुर देहात के अकबरपुर में एक विद्यालय की बाउंड्री के जाने से दुखद घटना हो गई है हादसे में 2 किशोरी की मौत हो गई है एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

अजाक्स विवाद का हुआ पटाक्षेप,चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-NCR में फिर आया भूकंप! गूंज उठे अलार्म, दफ्तरों और सोसाइटियों में मची अफरा-तफरी

असम में गरजे CM योगी, कांग्रेस घुसपैठ और दंगे कराती थी, भाजपा उन्हें बाहर निकालती है

1076 कर्मचारियों के आए 'अच्छे दिन': CM योगी के दखल के बाद वेतन वृद्धि पर बनी सहमति, कार्यस्थल पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

अगला लेख