Biodata Maker

यूपी पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा, बेटी की गुहार पर करवाया अंतिम संस्कार

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (09:08 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को गोवर्धन कस्बे के एक मुहल्ले में एक व्यक्ति की तेज बुखार से मृत्यु हो जाने के बाद उसके पड़ोसी केवल इस डर से अर्थी को कंधा देने नहीं पहुंचे कि कहीं व्यक्ति की मौत कोरोना से न हुई हो?

ALSO READ: जर्मनी में कैसे होते हैं चुनाव?
 
ऐसे में मृतक की बेटी ने थाने पहुंचकर रोते हुए गुहार लगाई। इस पर इंस्पेक्टर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने उसके घर पहुंचकर अर्थी को न केवल श्मशान घाट तक पहुंचाया बल्कि विधि-विधानपूर्वक अंतिम संस्कार संपन्न कराने तक उसका पूरा साथ दिया।
 
थाना पुलिस के इस अच्छे काम की जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी हौसला अफजाई करते हुए गोवर्धन के प्रभारी निरीक्षक सहित पूरी टीम को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यापारी शंकरलाल गर्ग की सामान्य बुखार के कारण मृत्यु हो गई। 

ALSO READ: दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने रोज अंतिम संस्कार की संख्या 289 से बढ़ाकर 365 की
 
उन्होंने बताया कि गर्ग के परिवार में कोई अन्य पुरुष नहीं था। इसलिए उनकी युवा बेटी ने पिता का अंतिम संस्कार संपन्न कराने के लिए गली के कई घरों से लोगों को मदद के लिए बुलाया लेकिन केवल इस डर से उनकी अर्थी को कंधा देने कोई नहीं आया कि कहीं उनकी मौत कोरोना संक्रमण के कारण तो न हुई हो।

तब गर्ग की बेटी ने कोई और उपाय न देख पुलिस की मदद लेने का निर्णय किया और रोते-रोते थाने पहुंची। उसकी परेशानी जानने के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने अपने साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लेकर अंतिम संस्कार करवाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख