dharma sangrah

सनातन धर्म प्रचारक और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को मिला धमकीभरा पत्र, मुकदमा दर्ज

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (10:24 IST)
मथुरा। सनातन धर्म प्रचारक और विख्यात कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को एक धमकीभरा पत्र मिला है। पत्र में अनिरुद्धाचार्य से 1 करोड़ की धनराशि मांगी गई है। धनराशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। यह कथित धमकीभरा पत्र वृंदावन संत कॉलोनी स्थित उनके गौरी गोपाल आश्रम के कार्यालय के लेटर बॉक्स में भेजा गया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक पत्र में लिखा है कि 'अगर एक सप्ताह के अंदर 1 करोड़ रुपए न मिले तो आश्रम को उड़ा देंगे। हमारे 5 आदमी लगातार आप पर नजर बनाए हुए हैं, सभी हथियारों से लैस हैं। हम नहीं चाहते कि आश्रम को नुकसान पहुंचाया जाए, लोगों की मौत हो। हमें जानकारी है, आप कब क्या कर रहे हैं? इसलिए जब हमें देने के लिए पैसे तैयार हों तो पंडाल पर जहां 'राधे' लिखा है, वहां 'कृष्ण' लिख देना। हमारा आदमी समझ जाएगा, पैसे तैयार हो गए हैं।'
 
पत्र मिलने के बाद आश्रम से जुड़े रोहित तिवारी ने पुलिस से शिकायत की है और पुलिस ने पत्र और शिकायत के आधार पर वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। धमकीभरा पत्र मिलने के समय अनिरुद्धाचार्य वृंदावन आश्रम में नही हैं और वे इंदौर (मध्यप्रदेश) में कथा कर रहे हैं।
 
पत्र भेजने वाले ने अपना नाम संजय, निवासी मंडी, पनवेल (महाराष्ट्र) लिखा है। वृंदावन कोतवाली में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि यह पता चल सके कि किस व्यक्ति ने यह कथित धमकीभरा खत आश्रम के कार्यालय तक पहुंचाया है। वहीं कथावाचक अनिरुद्ध की सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख