Hanuman Chalisa

UP: 3 बेटियों को जहर देकर मां ने भी खा लिया, 3 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2023 (15:23 IST)
सहारनपुर (यूपी)। जिले में थाना गंगोह क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 3 बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया जिससे महिला और उसकी 2 पुत्रियों की मौत हो गई तथा तीसरी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि आनन-फानन में चारों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से इन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि जिले के गंगोह कस्बे के टाकान मोहल्ला निवासी संजय बैटरी रिक्शा चलाता है। घर में उसकी पत्नी ममता (26) और 3 बेटियां आर्ची (5), सोना (3) और आरवी (2) रहती थीं। जैन ने बताया कि बुधवार को बच्चों के खेलने को लेकर ममता की अपनी चचिया सास से कहासुनी हो गई जिसके बाद ममता ने गुस्से में अपनी तीनों बेटियों को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया।
 
जैन ने बताया कि घटना के समय संजय अपना बैटरी रिक्शा लेकर मजदूरी पर गया था। परिवार के किसी सदस्य ने सूचना मिलने पर वह लौटा। उन्‍होंने बताया कि आनन-फानन में चारों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से इन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
 
जैन ने बताया कि वहां उपचार के दौरान संजय की पत्नी ममता और 2 बेटियों आर्ची और आरवी की मौत हो गई। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संजय की तीसरी बेटी सोना का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

रूसी तेल पर ट्रंप सरकार का बड़ा यू-टर्न! 500% की जगह 100% टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत 5 देशों को मिल सकती है राहत

LIVE: परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान

कौन हैं एमके दास? जिन्होंने PM मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

अगला लेख