Hanuman Chalisa

शिवमय हुई अयोध्या नगरी, बम-बम भोले से गूंजायमान

हिमा अग्रवाल
रविवार, 15 फ़रवरी 2026 (10:47 IST)
MahaShivratri Ayodhya : अयोध्या में महाशिवरात्रि के अवसर पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज सुनाई दे रही है, रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
 
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठी। दूरदराज क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर जल भरा और उसे लेकर नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे।
 
मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी। भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पौराणिक कथाओं और जनश्रुति के मुताबिक भगवान शिव को अयोध्या के संरक्षक के रूप में भी जाना जाता है।
 
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख उत्सव है, जिसे भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत, रात्रि जागरण और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिवभक्त उपवास रखकर 'ॐ नमः शिवाय' का जप करते हुए आध्यात्मिक साधना में लीन रहते हैं। महाशिवरात्रि पर शिवभक्त पवित्र नदियों का जल भरकर कांवड़ उठाते है और अपने आराध्य को अर्पित करते हुए शिव के सामने नतमस्तक होते हैं।
 
अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई। बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को टोली के हिसाब से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सही बनी रही और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीकें से अपने आराध्य का पूजा-अर्चन करके पुण्य लाभ ले सकें।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संतुलन जरूरी

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमाई, यूपी में संवर रहा है ग्रामीण महिलाओ का जीवन

अगला लेख