CM योगी की चेतावनी, 'लव जिहाद' चलाने वाले नहीं सुधरे तो 'राम नाम सत्य है' की यात्रा शुरू होगी

Webdunia
शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (19:30 IST)
देवरिया। उत्तरप्रदेश (Uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने ऐलान किया है कि लव जिहाद के खिलाफ कानून बनेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग सुधर जाएं, नहीं तो राम नाम सत्य है कि यात्रा अब निकलने वाली है।
ALSO READ: COVID-19 : देश में Corona से मृत्युदर 1.5 फीसदी से नीचे आई, सरकार की रणनीति को दिया श्रेय
योगी ने शनिवार को यहां आयोजित चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की रक्षा के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत कर चुकी है और यह आगे ऑपरेशन शक्ति में बदलेगा।
 
महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब पहले से भी अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी और अब लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि 'कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी-विवाह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है और नहीं किया जाना चाहिए। इसकी मान्यता नहीं मिलनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद को कड़ाई से रोकने का काम करेंगे तथा प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग सुधर जाएं, नहीं तो राम नाम सत्य है कि यात्रा अब निकलने वाली है। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है।
 
न्यायमूर्ति एससी त्रिपाठी ने प्रियांशी उर्फ समरीन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नूरजहां बेगम केस के फैसले का हवाला दिया, जिसमें अदालत कहा है कि शादी के लिए धर्म बदलना स्वीकार्य नहीं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

हिंदी का दक्षिण भारत में विरोध राजनीति है या कुछ और

LIVE: सऊदी अरब की यात्रा पर पीएम मोदी, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर आज JPC की बैठक

देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीता जा सकता, राहुल गांधी को CM फडणवीस ने दी ये सलाह

बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर आदित्य बोस पर हमला

TMC के 10 नेताओं को कोर्ट ने भेजा समन, लिस्ट में डेरेक ओ'ब्रायन और सागरिका घोष भी, पढ़िए क्या है मामला

अगला लेख
More