आगरा में खनन माफियाओं की दबंगई, टोल बैरियर तोड़ निकाले ट्रैक्टर

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (15:26 IST)
आगरा। आगरा में खनन माफियाओं के दिल से पुलिस का खौफ पूरी तरह निकल चुका है। इसका जीता-जागता प्रमाण टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हो गया है। यहां सैंया टोल पर अवैध खनन लदे ट्रैक्टर ने टोल को टक्कर मारते हुए वहां पर लगा बैरियर तोड़ दिया व करीब 13 ट्रैक्टर बेखौफ होकर टोल बैरियर पार करते हुए निकल गए। ये पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
 
इस घटना के बाद से आगरा के पुलिस-प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया। टोल मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। खनन माफियाओं के निडर होने और पुलिस को चुनौती देने वालीं ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 
रविवार सुबह 4.55 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया के व्हाट्सएप पर वायरल हुआ। इस 52 सेकंड के वीडियो में एक के बाद एक कई ट्रैक्टर तेज रफ्तार में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ करके आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने डंडों से रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालकों ने अपनी रफ्तार बढ़ाकर उन्हें भी कुचलने की कोशिश की। इसके चलते कर्मचारी पीछे हट गए और चंबल सैंड से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते रहे।
 
ग्वालियर और मुरैना से बड़े पैमाने पर सैंया होकर बालू के अवैध खनन का खेल चल रहा है। पुलिस प्रशासन की ढिलाई के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

 
अवैध खनन जारी: आगरा में कुछ दिनों से बिना नंबर प्लेट के डंपर, ट्रक और ट्रैक्टर सड़कों पर अवैध खनन के माल की ढुलाई कर रहे हैं। सरकारी महकमे के लोग इस पर आंख मूंदकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के अधिकांश जिलों में कानूनराज स्थापित करने के लिए कंट्रोल रूम बना रखा है। लेकिन बिडंबना देखिए कि रविवार को सरकारी महकमों की छुट्टी रहती है इसलिए कंट्रोल रूम भी छुट्टी पर चला जाता है।
 
कंट्रोल रूम बंद था : मिली जानकारी के मुताबिक आगरा के कलेक्टोरेट में बना कंट्रोल रूम रविवार को बंद था इसलिए टोल की निगरानी नहीं हो पाई। इस मामले में टोल मैनेजर रमेश सोलंकी ने 20 से 25 अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर चालकों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्दी ही गिरफ्तार करते हुए रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के जमुई में दो समुदाय के बीच झड़प, 150 से ज्यादा पर FIR, नीतीश समेत 3 घायल

LIVE: महाकुंभ मेला मंगलवार तक नो-व्हीकल झोन, 8वीं तक के स्कूल बंद

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चों को बख्शा, पुरुषों को लगाईं बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

अगला लेख
More