Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

NCRB Report: महिलाओं के खिलाफ हर घंटे 49 अपराध, क्यों डरा रहे हैं यूपी और राजस्थान

Advertiesment
हमें फॉलो करें NCRB report
, बुधवार, 31 अगस्त 2022 (22:28 IST)
नई दिल्ली। NCRB की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2021 में बलात्कार के कुल 31,677 मामले दर्ज किए गए। यानी देश में औसतन बलात्कार के 86 मामले रोज सामने आ रहे हैं। इस वर्ष महिलाओं के खिलाफ अपराध के करीब 49 मामले प्रति घंटे दर्ज किए गए।
NCRB report
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले NCRB की ‘क्राइम इन इंडिया 2021’ रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में बलात्कार के 28,046 मामले, जबकि 2019 में 32,033 मामले दर्ज किए गए थे। 2021 में राजस्थान में दुष्कर्म के सबसे अधिक 6,337 मामले दर्ज किए, जिसके बाद मध्य प्रदेश में 2,947, उत्तर प्रदेश में 2,845, महाराष्ट्र में 2,496, दिल्ली में 1,250 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए।
 
रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देश भर में 'महिलाओं के खिलाफ अपराध' के कुल 4,28,278 मामले दर्ज किए गए, जिनमें अपराध की दर (प्रति एक लाख आबादी पर) 64.5 प्रतिशत थी। ऐसे अपराधों में 77.1 प्रतिशत मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए गए।
NCRB report
आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 2020 में 'महिलाओं के खिलाफ अपराध' के 3,71,503 मामले और 2019 में 4,05,326 मामले दर्ज किए गए थे।
 
एनसीआरबी के अनुसार, 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक 56,083 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। इसके बाद, राजस्थान में 40,738, महाराष्ट्र में 39,526, पश्चिम बंगाल में 35,884 और ओडिशा में 31,352 मामले दर्ज किए गए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जमानत पर छूटने के बाद दुष्कर्मी ने फिर किया पीड़िता से बलात्कार