Hanuman Chalisa

श्रीकांत त्यागी को कैसे मिले गनर? सीएम योगी ने गृह विभाग से पूछा सवाल

अवनीश कुमार
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (10:09 IST)
श्रीकांत त्यागी को कैसे मिले गनर? बढ़ सकती हैं इन अधिकारियों की मुश्किलें
 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला से की गई अभद्रता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। श्रीकांत त्यागी को गनर कैसे मिले? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग से श्रीकांत त्यागी को गनर उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों के बारे में रिपोर्ट भी तलब की है। माना जा रहा है कि जल्द ही श्रीकांत को गनर दिलाने में मददगार रहे अधिकारियों की जल्द मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 
2013 में पहली बार मिला था गनर - श्रीकांत त्यागी को 2013 में पहली बार सपा शासनकाल में गनर हासिल हुआ था। वर्ष 2014 में भी उसे गनर मिला था, लेकिन कुछ माह बाद गनर वापस हो गए थे।
 
सूत्रों का कहना है कि अक्टूबर 2018 में श्रीकांत ने पहले गाजियाबाद से एक गनर हासिल किया था और उसी दिन उसे शासन से 2 गनर भी हासिल हुए थे। अगस्त, 2019 में श्रीकांत को एक और गनर मिला था। इस के अलावा उसकी पत्नी को भी वर्ष 2019 में 3 गनर मिले थे।
 
क्या बोले अधिकारी - वही पूरे मामले को लेकर सरकार की हो रही किरकिरी को देखते हुए जहां आनन-फानन में आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों के साथ साथ STF भी लगा दी गई है तो वही गनर मामले को लेकर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि फरवरी, 2020 से श्रीकांत त्यागी और उसकी पत्नी को कोई गनर प्राप्त नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

अगला लेख