Publish Date: Sun, 24 Jan 2021 (10:14 IST)
Updated Date: Sun, 24 Jan 2021 (10:19 IST)
फतेहपुर। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को खेत की सिंचाई के दौरान ठंड लगने से एक किसान की मौत हो गई।
किशनपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंधारी सरोज ने रविवार को बताया कि महरौली गांव के मजरा शिवप्रसाद के डेरा का रहने वाला 45 वर्षीय किसान कामता निषाद शनिवार को अपने खेत की सिंचाई करने के बाद घर पहुंचा और अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही किसान की मौत हो गई।
एसएचओ ने बताया कि किसान के परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गई है ताकि प्रभावित परिवार को सरकारी मदद मिल सके।