Biodata Maker

अच्छी शादी के लिए युवक बन गया फर्जी नायब तहसीलदार, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (23:03 IST)
Fake Naib Tehsildar arrested :  कानपुर देहात में खुद को नायब तहसीलदार बताकर अफसरों और कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकने वाला फर्जी नायब तहसीलदार को शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसकी अच्छी शादी हो जाए इसके लिए वह खुद को नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति होने की बात बताता था।
 
आठ दिनों तक अधिकारियों को करता रहा गुमराह : कानपुर देहात जिला प्रशासन को सूचना मिली कि जिले में एक नायब तहसीलदार वीआईपी सुविधाओं का लाभ ले रहा है। वह कानपुर देहात में पिछले 8 दिनों से फर्जी नायब तहसीलदार बनकर घूमता रहा। जनपद के सर्किट हाउस में भी रुका और सरकारी व्‍यवस्‍थाओं का लाभ उठाया। इसके बाद अफसरों को शक होने पर उससे पूछताछ की गई तो वह पहले झूठ बोलता रहा। बाद में अधिकारियों को सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद मैप तहसीलदार अकबरपुर ने पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
 
फतेहपुर का रहने वाला है युवक : जहां पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान रोहित मिश्रा निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। रोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी की बातचीत चल रही है। रोहित ने लड़की वालों को खुद नायब तहसीलदार बता रखा है। उसने यहां के अधिकारियों को भी कलेक्टोरेट ज्वॉइन करने की बात कही थी। उसने कर्मचारियों को बताया था कि उसको डीएम कानपुर देहात से मुलाकात करनी है। उसकी तैनाती भोगनीपुर तहसील में हुई है। जब डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो शाम को वह माती सर्किट हाउस पहुंच गया था। 
 
क्या बोले एएसपी? : एएसपी राजेश पांडे ने बताया कि कानपुर देहात जिला प्रशासन की तरफ से रवीन्द्र कुमार मिश्र नायब तहसीलदार अकबरपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि 1 युवक फर्जी नायब तहसीलदार बनकर घूम रहा है जिसके आधार पर थाना अकबरपुर पर 05/2024 धारा 170/420 का मुकदमा पंजीकृत किया गया। तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रोहित कुमार निवासी मलाका ढकौली थाना राधानगर जनपद फतेहपुर को एडीएम तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद साक्ष्य संकलन के उपरान्त अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज जाएगा।
 
Edited By : Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

राजस्‍थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तराखंड के CM धामी ने किया टनकपुर का दौरा, चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, माघ भोज कार्यक्रम में हुए शामिल

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, टूटकर गिरा झूला, कई घायल, मची अफरातफरी

शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी आदित्यनाथ

सुशासन व सुरक्षा का यूपी मॉडल देश के लिए उदाहरण : CM धामी

अगला लेख