UP : कुशीनगर में मजदूरों से भरी नाव पलटी, 10 डूबे, 3 की मौत

kushinagar
Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (18:55 IST)
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार को सुबह गंडक नदी में महिला मजदूरों से भरी एक नाव पलटने के कारण उसमें सवार नौ महिलाओं समेत 10 लोग डूब गए। इनमें से 7 को बचा लिया गया जबकि 3  अन्य की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिये तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। इस बीच मछुआरों ने सात लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि तीन महिलाओं कोई पता नहीं चला।

बाद में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एक घंटे की कड़ी के मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं के शव बरामद कर लिये। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार होकर महिला मजदूर नदी के उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं।
 
घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम, एसपी सचिन्द्र पटेल, विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। गांव के लोगों ने बताया कि मृतकों में दो महिलायें एक ही परिवार की सदस्य थीं। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

अरुणाचल में कोरोना की दस्तक, बेंगलुरु से आई गर्भवती महिला में मिला संक्रमण

पीएम मोदी की वीर सावरकर श्रद्धांजलि, साहस और संघर्ष को इस तरह किया याद

SpaceX के स्टारशिप रॉकेट का प्रक्षेपण फिर रहा असफल, मस्क ने आगे और प्रक्षेपण का किया वादा

साबुन में निकली ब्लेड, लगाते ही बच्चे के चेहरे से निकला खून

देश के अधिकांश भागों में पहुंचा Monsoon, IMD ने बताया जून में कितना बरसेगा पानी?

अगला लेख