Festival Posters

राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवार संजय सेठ के बेटे से लूट की कोशिश, मामला दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (15:18 IST)
लखनऊ। राज्‍यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्‍मीदवार संजय सेठ (Sanjay Seth) के बेटे से कार सवार कुछ लोगों ने कथित रूप से लूट की कोशिश की। पुलिस इस मामले में एक व्‍यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राज्‍यसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्‍मीदवार और प्रमुख कारोबारी संजय सेठ का बेटा कुणाल (Kunal) मंगलवार देर रात अपनी पत्‍नी के साथ एक विवाह समारोह से लौट रहा था।
 
आरोप है कि रास्‍ते में गौतमपल्‍ली थाना क्षेत्र में कार सवार कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी से आगे निकलकर उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्‍होंने बताया कि कुणाल सेठ के वाहन चालक की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया जिसमें आरोप लगाया गया है कि बदमाशों ने लूटपाट की भी कोशिश की थी।
 
हालांकि पुलिस ने लूट के आरोप को गलत बताया है। पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस मामले में वाहन का पता लगाया गया और उसके चालक से गहन पूछताछ की गई। यह पता चला है कि कुछ विवाद हुआ था। लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है और यह पूरी तरह से झूठ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 'रियल एस्‍टेट' कारोबारी संजय सेठ ने उत्‍तरप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख