suvichar

युवाओं को रोजगार देने के लिए अयोध्या में अप्रेंटिस मेले की तैयारियां

संदीप श्रीवास्तव
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (18:17 IST)
अयोध्या। जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के तत्वाधान मे मंडल स्तरीय वृहद अप्रेन्टिस मेले का आयोजन 21 अप्रैल 2022 को किया जा रहा हैं, जिसके सफलता के लिए संस्थान के संयुक्त निदेशक डीके सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से अयोध्या मंडल के नोडल प्रभारी मुद्रिका राम, सहायक निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उप्र. लखनऊ, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या जनपद के नोडल प्रधानाचार्य केके लाल, सुल्तानपुर जनपद के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, अम्बेडकर नगर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव एवं औद्योगिक क्षेत्र के चेयरमैन एसबी सिंह के साथ - साथ अयोध्या जनपद के समस्त निजी आईटीआई के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य, सेवा योजना विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अतिरिक्त जनपद के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
बैठक मे संयुक्त निदेशक सिंह ने मेले को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करते हुए संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौपीं। उन्होंने बताया कि इस रोजगारपरक मेले में राष्ट्रीय स्तर से लेकर स्थानीय स्तर की कंपनियां आ रही हैं, जिसके माध्यम से संस्थान के अधिक से अधिक कुशल प्रशिक्षकों को मौका मिलेगा और वे रोजगार युक्त होंगे। 
 
संस्थान के प्रधानाचार्य लाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस वृहद मेले को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का निर्देश है कि अधिक से अधिक अप्रेन्टिसों को रोजगारपरक किया जाए। इसके लिए इस प्रकार का वृहद अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कंपनियां भाग लेंगीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

AI Summit में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, भाजपा ने बताया राष्‍ट्रीय शर्म

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग की ओर

PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी, AI समिट स्थल के बाहर यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन

MCX पर लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने चांदी के दाम, क्या है आपके शहर में गोल्ड का हाल?

गुजरात में प्रेम विवाह के नियम बदले, माता-पिता को WhatsApp पर मिलेगी जानकारी

अगला लेख