Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
बांदा (यूपी)। बांदा से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां पर एक सांप ने किसान काट को लिया था जिससे नाराज होकर उसने सांप को ही कच्चा चबा डाला। इसके बाद किसान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत ठीक बताई जा रही है और डॉक्टर का कहना है कि वह खतरे से बाहर है।
कमासिन थाना क्षेत्र के स्योहट गांव के माताबदल यादव (55) कृषि करते हैं। वह घर में चारपाई पर लेटे हुए थे तभी सांप ने उसके हाथ में काट लिया। इससे मातबदल ने गुस्सा होकर सांप को पकड़ा और काटकर खा गया। यह देख परिजन घबरा गए और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।
ट्रामा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि सांप के सिर में जहर होता है शरीर में नहीं। खाने से जहर नहीं फैलता है। सांप अगर काटता है तो जहर फैलता है। जब तक जहर खून में नहीं मिलता तब तक कोई असर नहीं होता।