80 किमी पैदल चल दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, शादी के लिए अड़ी...

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (17:05 IST)
कानपुर (उप्र)। कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण शादी टल जाने के बाद दुल्हन 80 किलोमीटर की दूरी तय कर कन्नौज स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। दुल्हन की तुरंत शादी की जिद के आगे झुकते हुए अंततः दोनों परिवारों ने मंदिर में उसकी शादी कराई।
 
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर के लक्ष्मण तिलक गांव की रहने वाली लड़की पैदल चलकर शादी के लिये कन्नौज में अपने दूल्हे के घर पहुंची है।
 
बताया जाता है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर की रहने वाली 19 साल की गोल्डी की शादी कन्नौज के तालग्राम के बैसपुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर से तय हुई थी। विवाह 4 मई को होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी स्थगित हो गई। लॉकडाउन की कई बार अवधि बढ़ने से दुल्हन को शादी के दूसरी बार भी स्थगित होने का डर सताने लगा। इस पर उसने दूल्हे के घर जाने का फैसला किया।
 
गोल्डी बुधवार को अपने घर से निकली और 80 किलोमीटर पैदल चलकर देर शाम अपने होने वाले पति के घर पहुंची।

दुल्हन को अपने दरवाजे पर देख दूल्हे के घरवाले भौचक्के रह गये और उन्होंने उससे घर वापस जाने को कहा। दूल्हे के परिवार वालों ने उसे समझाया और नई तारीख जल्द तय कर शादी का वादा भी किया, लेकिन वह नहीं मानी।
 
दुल्हन के बिना किसी देरी के शादी कराने के आग्रह को अंततः दूल्हे के परिजनों को मानना पड़ा। गुरुवार को दोनों परिवारों की रजामंदी से गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद BCCI का बाउंसर, ICC को लेटर लिखा और कर डाली पाकिस्तान के खिलाफ यह मांग

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

अगला लेख
More