Publish Date: Sat, 10 Oct 2020 (17:45 IST)
Updated Date: Sat, 10 Oct 2020 (17:48 IST)
नई दिल्ली। स्वामित्व (Svamitva scheme) पंचायती राज मंत्रालय की योजना है। प्रधानमंत्री ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर इसकी शुरुआत की थी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के मालिकों को अधिकार संबंधी रिकॉर्ड से संबद्ध संपत्ति कार्ड उपलब्ध कराना है।
इस योजना को चरणबद्ध तरीके से चार साल (2020-24) में पूरे देश में लागू किया जाना है। शुरुआत में इसके दायरे में करीब 6.62 लाख गांव आएंगे। इसके लाभार्थियों को एक दिन के भीतर अपने संपत्ति कार्ड की भौतिक रूप से प्रतियां प्राप्त होंगी।
संपत्ति कार्ड योजना (SVAMITVA scheme) में ग्रामीणों को अपनी जमीन और संपत्ति को एक वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।
इसके बदले में वे बैंकों से कर्ज और दूसरे वित्तीय फायदा उठा सकेंगे। संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति से जुड़े कार्ड अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण किया जाएगा।