SBI अमृत कलश योजना क्या है? क्या है इसमें निवेश के फायदे?

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (11:40 IST)
SBI Amrit Kalash Yojana : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अमृत कलश योजना की आखिरी तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। निवेशकों को अब इस योजना में निवेश के लिए 4 माह का अतिरिक्त समय मिल गया है। जानिए क्या है अ‍मृत कलश योजना? क्या है इसमें निवेश के फायदे? 
 
SBI अमृत कलश योजना क्या है : भारतीय स्टेट बैंक की अमृत कलश योजना (SBI Amrit Kalash FD Scheme ) की शुरुआत 12 अप्रैल 2023 को हुई थी। इस स्कीम के तहत ग्राहक 400 दिनों के पीरियड के लिए 2 करोड़ से कम राशि निवेश कर सकता है। योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.60% है। योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन निवेश किया जा सकता है।
 
क्या है निवेश का फायदा : 400 दिनों की पीरियड वाली इस एफडी योजना में निवेशकों को उच्चतम रिटर्न के साथ कई लाभ मिलते हैं। कोई भी ग्राहक इस योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन निवेश कर सकता है। इसमें निवेशकों को मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज का भुगतान किया जाता है। मैच्योरिटी पर टीडीएस काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के खाते में जोड़ दिया जाएगा।
 
इस योजना के तहत की गई एफडी पर लोन भी लिया जा सकता है। अगर आप समय से पहले पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको 0.5 से 1 फीसदी तक पेनल्टी का भुगतान करना होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

पालनपुर में गुजरात का पहला और भारत का दूसरा 3 लेग एलिवेटेड ब्रिज तैयार

गुजरात को मिली देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात

लेबनान पेजर ब्लास्ट: क्या मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस बन सकते हैं नए हथियार

UP: वृन्दावन में झोपड़ी में साध्वी को जलाने का आरोपी साधु गिरफ्तार

प्रियंका गांधी का सवाल, क्या अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहती है भाजपा?

अगला लेख
More