Festival Posters

बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा 182 ट्रेनों का समय

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (12:13 IST)
Train timings changed: अगले अक्टूबर माह से कई ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव होगा। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) की ट्रेनों के संचालन का समय 1 अक्टूबर से बदल दिया जाएगा।  रेलवे, 30 सितंबर को ट्रेनों के संचालन की नई समय सारिणी जारी करेगा। बरेली से होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 182 ट्रेनों के आने-जाने के समय में 5 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का बदलाव होगा।
 
बरेली से होकर उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की दिल्ली-लखनऊ मेन लाइन के अलावा बरेली-चंदौसी ब्रांच लाइन, टनकपुर-कासगंज, कासगंज-हल्द्वानी लाइन से अप-डाउन 182 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें 62 ट्रेनें प्रतिदिन हैं। अन्य ट्रेनें सप्ताह में 1, 2, 3 और 4 दिन बरेली से होकर गुजरती हैं। चंदौसी-अलीगढ़ ब्रांच लाइन की अप-डाउन 14 और पूर्वोत्तर रेलवे की टनकपुर-कासगंज व कासगंज-हल्द्वानी लाइन की अप-डाउन 18 ट्रेनें हैं।
 
1 अक्टूबर से लागू की जाने वाली नई समय सारिणी में लखनऊ-आनंद विहार के बीच एक नई ट्रेन चलाने के लिए भी समय आरक्षित किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित समय सारिणी में कुछ ट्रेनों की गति में वृद्धि और कुछ के नए स्टॉपेज भी तय किए गए हैं। रेलवे ने ई-टाइम टेबल की भी व्यवस्था की गई है।
 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर से अखिल भारतीय रेलवे की समय सारिणी में बदलाव प्रस्तावित है। कुछ ट्रेनों की गति में इजाफा, कुछ के नए स्टॉपेज प्रस्तावित हैं। 2 नई ट्रेनों का संचालन भी प्रस्तावित है। समय सारिणी जारी होने के बाद ही ज्यादा बताया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

शहबाज शरीफ की बढ़ी मुश्किलें, बलोच विद्रोहियों के कब्जे में पाकिस्तानी सैनिक, रिहाई के बदले रखी बड़ी शर्त

CM योगी ने कहा, निवेशकों की समस्याओं के समाधान में विलंब स्वीकार नहीं

पहले हत्‍या की, फिर शराब पीकर शव के साथ की हैवानियत, फिर गर्लफ्रेंड की आत्‍मा से बात करने के लिए किया ये काम

सफाई नहीं, इस्तीफा : क्या यौन अपराधी एपस्टीन से संबंध रखने वाले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के लिए बनेंगे मुसीबत?

गुजरात के 17 स्कूलों को बम धमकी: अहमदाबाद-वडोदरा में स्कूल खाली, जांच तेज

अगला लेख