Hanuman Chalisa

सावधान! नए तरीके से हो रहे हैं पैसे चोरी, बनाएं स्ट्रांग पासवर्ड

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (14:04 IST)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर सावधान किया है। बैंक का कहना है कि स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं क्योंकि साइबर अपराधी नए तरीके से पैसे चुरा रहे हैं। 
 
दरअसल, एसबीआई ने ऑनलाइन बैंकिंग करने वाले अपने सभी ग्राहकों को सलाह दी है कि वे पासवर्ड स्ट्रांग बनाएं ताकि वे इस तरह की घटनाओं से बच सकें। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन पीरियड में पैसे से जुड़ी साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ी हैं। 
 
बैंक ने अपने ट्‍वीट में लोगों को सलाह दी है कि ऐसे पासवर्ड न बनाएं जिनका आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। परिवार से जुड़े लोगों के नाम या जन्म तारीख आदि से बचने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि Jan@2020, admin@123 जैसे पासवर्ड का उपयोग भी नहीं करें। 
 
पासवर्ड के संबंध में बैंक ने कहा अल्फावेट में अपर, लोअर केस के साथ ही नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का उपयोग किया जाना चाहिए। बैंक ने अपने ट्‍वीट में यह भी कहा है कि एक समय के बाद इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड बदल देना चाहिए। 
 
इतना ही नहीं ऐप के संबंध में भी बैंक ने कहा कि ग्राहकों को अधिकृत ऐप ही डाउनलोड करें। ऐप को कोई अनुमति देते समय सावधान रहें तथा ऐप में डेबिट और क्रेडिट कार्ड की डिटेल सेव न करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख