Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, SBI ने Home Loan की ब्याज दर 0.3 प्रतिशत तक बढ़ाई

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (07:28 IST)
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रेपो दर से जुड़े अपने होम लोन की ब्याज दर में 0.3 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उधार लेने वालों तथा रियल्टी कंपनियों के बढ़े ऋण जोखिमों को लेकर बाजार संकेतों के बीच यह कदम उठाया गया है।
 
बैंक ने अचल संपत्ति के एवज में लिए जाने वाले पर्सनल लोन पर भी ब्याज दर में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि बाजार में अग्रणी स्थान रखने वाले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के इस कदम के बाद दूसरे बैंक भी इसका अनुसरण करेंगे।
 
एसबीआई ने गुरुवार को ही अपनी प्रधान उधारी दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की थी, जिसके बाद कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) से जुड़ी होम लोन की ब्याज दर भी घट गई। स्टेट बैंक के ज्यादातर होम लोन रेपो दर के आधार पर या एमसीएलआर के आधार पर ही दिए जाते हैं।
 
एसबीआई ने हालांकि, वाह्य मानक पर आधारित उधारी दरों को 7.05 प्रतिशत पर स्थिर रखा है, लेकिन विभिन्न होम लोन उत्पादों में मार्जिन में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर गृह ऋण की दरों को बढ़ाया गया है। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक नई दरें एक मई से प्रभावी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां में व्यवधान पैदा हुआ है। इससे कंपनियों और व्यक्तियों की आय भी प्रभावित हुई है।
 
स्टेट बैंक ने एक महीने के भीतर ही इसमें संशोधन किया है। एक माह पहले उसने होम लोन की दर में 0.75 प्रतिशत की कमी की थी। रिजर्व बैंक के रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की कमी के बाद स्टेट बैंक ने एक अप्रैल 2020 को रेपो दर से जुड़ी ब्याज दरों में कटौती की थी।
 
इस वृद्धि के बाद स्टेट बैंक के 75 लाख रुपए तक के होम लोन पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी जबकि 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर बाह्य बेंचमार्क से से जुड़ी ब्याज दर (ईबीआर) और उसके ऊपर होने वाली वृद्धि के साथ यह ब्याज दर 7.40 प्रतिशत होगी। एक अप्रैल 2020 को यह 7.20 प्रतिशत तय की गई थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

PM नरेंद्र मोदी के 'झालमुड़ी' वाले 10 के नोट की मची होड़, 1 लाख तक लगी बोली, दुकानदार देने को नहीं तैयार

भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, प्रयागराज में पारा 45.2 डिग्री, IMD का लू अलर्ट

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस हुआ कैंसिल: RBI ने दिए बंद करने के आदेश, ग्राहकों के लिए अहम अपडेट

अगला लेख