Publish Date: Fri, 01 May 2020 (11:49 IST)
Updated Date: Fri, 01 May 2020 (11:53 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण देशभर में जारी पूर्णबंदी के बीच खाना पकाने की गैस (LPG) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है और शुक्रवार से गैर सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर 162 रुपए की बड़ी कमी की गई है।
देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी के अनुसार नई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं। दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 162.50 रुपए कम होकर पहले के 744 रुपए से मई माह के लिए 581.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर मिलेगा।
सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है और इससे अधिक की मांग पर बाजार कीमत देनी पड़ती है।
मुंबई में नई दर 579 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। कोलकाता में यह 584.50 रुपए और चेन्नई में 569.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर मिलेगा। (वार्ता)