Biodata Maker

RBI ने दी राहत, 1 अप्रैल से क्रेडिट/डेबिट कार्ड का ऑटो डेबिट पेमेंट नहीं होगा फेल

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (16:26 IST)
1 अप्रैल से जो आपके डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का ऑटो पेमेंट बंद होने वाला था उस गाइडलाइंस की अवधि को भारतीय रिजर्व बैंक ने 6 महीने बढ़ा दिया है। रिजर्व बैंक के अनुसार एडिशनल फैक्टर ऑटेंथिकेशन के नियम को लागू करने के लिए बैंकों को 30 सितंबर तक की और छूट दी जाती है
ALSO READ: सावधान! आज आधार से लिंक नहीं करवाया PAN कार्ड, हो जाएंगे परेशान
रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि पर्याप्त वक्त देने के बाद भी एडिशनल फैक्टर ऑटेंथिकेशन की तैयारी नहीं कर पाने पर बैंकों पर एक्शन लिया जाएगा। आरबीआई का कहना है कि बैंक और सर्विस प्रोवाइडर 31 मार्च तक पेमेंट इंफ्रांस्ट्रक्चर तैयार करने में नाकाम रहे हैं।
 
आरबीआई ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए गाइडलाइंस को लागू करने की मियाद को 6 महीने और बढ़ाया गया है। अगले 6 महीने तक ऑटो डेबिट से जुड़ी प्रकिया पहले की तरह जारी रहेगी। 
 
जानिए क्या है RBI का नियम? : आरबीआई ने बैंकिंग फ्रॉड और ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए ये गाइडलाइन जारी की थीं। भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्देश हैं डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या अन्य किसी प्रीपेड पेमेंट विकल्प के जरिए रिकरिंग पेमेंट के लिए 1 अप्रैल से एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन की जरूरत होगी।
 
इसके तहत किसी भी रेकरिंग पेमेंट की जानकारी बैंकों को ग्राहकों को देनी होगी और उनसे मंजूरी मिलने के बाद ही लेन-देन पूरा होगा। इससे गलत पेमेंट होने या खाते से जुड़े फ्रॉड ट्रांजेक्शन होने की आशंका कम रहेगी और ग्राहकों की मंजूरी के बाद ही उनके खाते से पैसे कटेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदुरुस्त हुआ प्रदेश

T20 World Cup: जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

PM मोदी और मैक्रों की Meeting ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब क्या करेगा आतंक का आका

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल

अगला लेख