Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Advertiesment
PetrolDiesel
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 2 दिन बढ़ने के बाद शुक्रवार को स्थिर रहे। गुरुवार को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम 4 अक्टूबर 2018 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। गत दिवस दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 84.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर रहे थे।
 
गुरुवार को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़े थे। बुधवार को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। पिछले 2 दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
 
आज देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार रहे...
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली 84.20 74.38
मुंबई 90.83 81.07
चेन्नई 86.96 79.72
कोलकाता 85.68 77.97। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 जनवरी : कोरोना वैक्सीन के ड्राय रन समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर