Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 29 दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को बढ़ गए। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार दिल्ली में आज मंलगवार को पेट्रोल का दाम 26 पैसे बढ़कर 83.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे महंगा होकर 74.12 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर पड़ा। आज देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार रहे-
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 83.97 74.12
मुंबई 90.60 80.78
चेन्नई 86.75 79.46
कोलकाता 85.44 77.70। (वार्ता)