shiv chalisa

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए 4 महानगरों की कीमतें

Webdunia
मंगलवार, 9 जून 2020 (10:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 73 रुपए प्रति लीटर पर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में 80 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। 
 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। इन तीन दिनों में दोनों जीवाश्म ईंधन करीब ढाई प्रतिशत महंगे हो चुके हैं। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का मूल्य 54 पैसे बढ़कर 73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। तीन दिन में यह 1.74 रुपए यानी 2.44 प्रतिशत महंगा हो चुका है। मुंबई में इसकी कीमत 52 पैसे बढ़कर 80.01 रुपए, चेन्नई में 48 पैसे बढ़कर 77.08 रुपए और कोलकाता में 52 पैसे बढ़कर 74.98 रुपए प्रति लीटर रही। 
 
डीजल दिल्ली में 58 पैसे महंगा होकर 71.17 रुपए प्रति लीटर बिका। तीन दिन में इसके दाम 1.78 रुपए यानी 2.57 प्रतिशत बढ़े हैं। कोलकाता में इसकी कीमत 62 पैसे बढ़कर 67.33 रुपए, मुंबई में 55 पैसे बढ़कर 69.92 रुपए और चेन्नई में 49 पैसे बढ़कर 69.74 रुपए प्रति लीटर हो गई।
ALSO READ: खुशखबर! पेट्रोल, CNG की होम डिलिवरी शुरू करने की तैयारी में है सरकार
तेल कंपनियां हालांकि एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की नियमित रूप से समीक्षा कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे पहले रविवार और सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह पिछले 3 दिनों में पेट्रोल 1.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 1.78 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के लाभ को सोखने के लिए सरकार ने 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी जिसके बाद तेल कंपनियों- इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कीमतों की दैनिक समीक्षा रोक दी थी।
 
इसके बाद सरकार ने 6 मई को एक बार फिर पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया। इस वृद्धि के बाद पेट्रोल पर कुल उत्पाद शुल्क बढ़कर 32.98 रुपए लीटर और डीजल पर 31.83 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया।
ALSO READ: Lockdown में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में भारी गिरावट, क्या बोला IOC
तेल कंपनियों ने हालांकि उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर नहीं डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ उसे समायोजित कर दिया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण कच्चे तेल की कीमत अप्रैल में 1 दशक के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंची थी। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल आयात करता है।
 
अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण तेल कीमतों की दैनिक समीक्षा को रोक दिया गया था। अब जबकि बाजार में कुछ हद तक स्थिरता दिखने लगी है, दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू कर दी गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

अगला लेख