Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

144.50 रुपए महंगी रसोई गैस, 900 रुपए के करीब पहुंचे LPG के दाम

Advertiesment
LPG rates
नई दिल्ली। इंडियन ऑइल ने बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपए का इजाफा कर दिया है। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 144.50 रुपए से 149 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए। 
 
दिल्ली में अब 14 किलो का गैस सिलिंडर 858.50 रुपए में मिलेगा। यहां 144.50 रुपए दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपए ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपए के दाम पर सिलिंडर मिलेगा।

मुंबई में सिलेंडर 145 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 829.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में इसके दाम 147 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 881 रुपए हो गए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या दिल्ली में AAP की जीत की खुशी में कैटरीना कैफ ने लगाई झाडू़... जानिए वायरल वीडियो का सच...