Publish Date: Wed, 01 Apr 2020 (11:57 IST)
Updated Date: Wed, 01 Apr 2020 (12:01 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में जारी गिरावट के बीच देश में रसोई गैस लगातार दूसरे महीने सस्ती हुई है।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक अप्रैल से 61.50 रुपए घटाकर 744 रुपए कर दी गई है। मार्च में इसकी कीमत 805.50 रुपए थी।
सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इसके अनुरूप टैक्स का हिस्सा कम हो जाएगा। कोलकाता में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 65 रुपए घटकर घटकर 744.50 रुपए, मुंबई में 62 रुपए घटकर 714.50 रुपए और चेन्नई में 64.50 रुपए घटकर 761.50 रुपए रह गई है। (वार्ता)