sundarkand
✕

स्ट्रीट डॉग, पालतू या आवारा कुत्तों से बचने के आसान 10 तरीके

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (17:26 IST)
Kutto se bachne ke upay : स्ट्रीट डॉग या अवारा कुत्ते दिन या रात में लोगों पर हमला कर देते हैं। वर्तमान में इसके मामले बढ़ गए हैं। इसी के साथ ही अब लोग विदेशी कुत्ते भी बहुत पालने लगे हैं और वे उन्हें लेकर गली मुहल्ले में घूमते हैं या उन्हें कभी टॉउनशीप या मल्टी में खुला भी छोड़ देते हैं। ऐसे सभी कुत्तों से बचने के लिए कुछ तरीके आजमाए जा सकते हैं।
 
1. यदि आप रोज रात में कहीं जाते हैं तो आपको एक डंडा लेकर ही चलना चाहिए। आप चाहे तो स्टील का एक फोल्डिंग डंडा भी रख सकते हैं। यह आपके बहुत काम आएगा। 
 
2. ‍आपके पास छोटी सी एक टॉर्च है तो यह कुत्ते से बचा सकती है। सीधे उसकी आंख पर लाइट का फोकस करें। बार बार फोकस करने से कुत्ते को कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो जाता है। ऐसे में आप बचकर निकल सकते हैं।ऐ
 
3. यदि आपके पास आपका कमर बेल्ट है तो फिर आपको डंडा रखने की जरूरत नहीं। आप उसे तुरंत ही निकालकर कुत्तों को भगाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। एक मजबूत बेल्ट जरूर रखें।
 
4. यदि आप मुकाबला नहीं कर पाएं या आप मुकाबला करने की क्षमता नहीं रखते हैं तो आप आसपास पड़ी छड़ी या पत्थर भी उठाकर उस कुत्ते को डरा या मार सकते हैं। अधिकर स्ट्रीट डॉग तुरंत ही भाग जाते हैं।
 
5. यदि कोई कुत्ता हमला कर ही देता तो जोर-जोर से चिल्लाएंगे। ऐसे में हो सकता है कि वह भाग जाए, क्योंकि कुछ कुत्ते ऐसे होते हैं जो आपको भगाने के लिए भौंकते हैं। वे भी किसी के चिल्लाने पर भाग जाते हैं।
6. आपके पास यदि कालीमिर्च का स्प्रे है तो यह भी काम करेगा। आपको लगता है कि कोई कुत्ता आप पर हमला कर देगा या मान लो अचानक से ही हमला कर दिया है तो कालीमिर्च का स्प्रेस सीधे उसकी आंखों में डालें।
 
7. दूर से कुत्तों का झुंड देंखे तो रास्ता बदल दें। इनसे बचने के लिए तुरंत ही सुरक्षित स्थान की ओर जाएं, क्योंकि झुंड में कुत्ते ज्यादा खूंखार और शक्तिशाली होते हैं और आपके कोई भी तरीके उन पर काम नहीं करते हैं। यदि कोई झुंड आ पर हमला कर दे तब ऐसे में आपके पास एयरगन हो चाहिए या कालीमिर्च का स्प्रे।
 
8. यदि कुत्ता सामने आ जाए तो भागे नहीं और न ही चिल्लाएं, सीधे खड़े रहें। कुत्ते को अपने चारों और सुंघने दें। घबराएं नहीं कुत्ते की बजाए कहीं ओर देखें। अधिकतर कुत्ते सुंघकर निकल जाते हैं वे कुछ नहीं करते हैं।
 
9. आक्रमक या शिकारी कुत्ते की नाक सिकुड़ी हुई, कान पीछे मुड़े हुए और गर्दन के बाल खड़े होते हैं। यदि ऐसा कुत्ता दिखाई दे तो फिर उससे तुरंत बचें या सुरक्षित जगह पहुंचें। ऐसे कुत्ते के सामने आपके चुपचाप खड़े होने का कोई असर नहीं होगा। उन्हें सुंघकर जिज्ञासा शांत करने की इच्‍छा नहीं होती है वे तो हमलावर कुत्ते ही होते हैं।
 
10. यदि आपको यह विश्‍वास हो जाएगा कि कुत्ता आप पर आक्रमण करेगा तो आप भी आक्रमण करें। उसकी नाक और मुंह पर जूतों से मारें। कुत्ता जब यह समझ जाता है कि आप मुकाबला करेंगे तो वह भाग जाएगा। अक्सर यदि आप बाइक पर होते हैं तो आपको ऐसे जूते पहने चाहिए जिससे कुत्ता मार खाकर भाग जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

‘सीमा पर उल्लंघन हुआ है’ : चीन की घुसपैठ पर अरुणाचल के CM पेमा खांडू का बड़ा खुलासा : China-India LAC Standoff

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

अगला लेख