Publish Date: Fri, 02 Dec 2022 (09:26 IST)
Updated Date: Fri, 02 Dec 2022 (10:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर में पिछले महीने आवारा कुत्तों के हमले में 3 हिरण मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को देते बताया कि घटना 12 नवंबर की है। अधिकारियों ने कहा कि कुत्ते 8 फीट ऊंची दीवार को फांदकर हिरणों के बाड़े में घुस गए। उन्होंने बताया कि 2 विलुप्तप्राय 'हॉग हिरण' और एक 'सिका' या जापानी हिरण अगली सुबह मृत पाए गए।
उन्होंने कहा कि घटना की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चारदीवारी के एक हिस्से पर कंटीले तार की बाड़ को नुकसान पहुंचा है और उसे ठीक किया जा रहा है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta